जनसंपर्क के जरिए बरखेड़ा में सियासी सक्रियता बढ़ा रहीं सभ्यता देवी वर्मा, महिलाओं से सीधा संवाद कर बनाई मजबूत पकड़

पीलीभीत। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर 128 विधानसभा बरखेड़ा में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा से विधानसभा दावेदारी कर रहीं ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा ने क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर महिलाओं, बुजुर्गों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों से संवाद कर रही हैं। उनके इस अभियान में महिला जनसंपर्क और जनसमस्याओं की सुनवाई प्रमुख केंद्र में है।जनसंपर्क के दौरान सभ्यता देवी वर्मा ने क्षेत्र की महिलाओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक बहन की छोटी-बड़ी परेशानी उनके लिए महत्वपूर्ण है और उसका समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।सिर्फ वादे नहीं, समस्याओं के समाधान पर जोरसभ्यता देवी वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आश्वासन देना नहीं, बल्कि जनता के साथ मिलकर क्षेत्र को बेहतर और विकसित बनाना है। जनता का विश्वास और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।महिलाओं से संवाद बना जनसंपर्क की खास पहचान उनके अभियान में महिलाओं से सीधा संवाद, उनकी बातों को प्राथमिकता से सुनना और स्थानीय समस्याओं के समाधान की पहल खास तौर पर देखने को मिल रही है। क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्होंने सभी का स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपील की।सभ्यता देवी वर्मा ने जनसंपर्क के दौरान मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।लक्ष्य 2027 के संदेश के साथ उनका यह जनसंपर्क अभियान 128 विधानसभा बरखेड़ा में भाजपा की संभावित राजनीतिक दावेदारी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारत माता की जय! भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद!

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular