सुल्तानपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव और राजस्व कर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश कामरान खान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कामरान के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के मुताबिक, कामरान खान लंबे समय से उक्त मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बीती रात पुलिस और आरोपी का आमना-सामना होने के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कामरान खान नगर कोतवाली क्षेत्र के पांचोपीरन का निवासी बताया गया है।इस संबंध में सीओ सिटी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित इनामी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी कामरान खान गोली लगने के बाद दबोचा गया
343514
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

