पीलीभीत। पांच दशक की धार्मिक परंपरा, अटूट आस्था और मां दुर्गा के प्रति समर्पण का साक्षी बना श्री महानुराग दुर्गा जागरण मंडल का 50वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। स्वर्ण जयंती के इस विशेष अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भजनों की गूंज, माता रानी के जयकारों और धार्मिक आयोजनों से मोहल्ला खकरा स्थित श्री महावीर शिव मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। धार्मिक आयोजनों की शुरुआत 14 नवंबर को विधिवत रामायण पाठ से हुई। इसके बाद 16 नवंबर की रात विशाल दुर्गा जवाबी जागरण आयोजित किया गया। कानपुर से आए सचदेवा शरारती और मध्य प्रदेश के छतरपुर से पहुंचीं गायिका नीलम विश्वकर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में सराबोर रहे। 17 नवंबर को विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्थापकों के समर्पण को किया नमन मंडल की 50 वर्षों की यात्रा में योगदान देने वाले संस्थापक माता भक्तों को विशेष रूप से याद किया गया। स्वर्गीय भगवान दास व्योम, कृष्ण कुमार देवल, सुरेश राठौर, देवकीनंदन भारती, शंकर लाल राठौर, राजेश कोरी, शिव कुमार ललूआ और योगेश राठौर के योगदान का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन लोगों द्वारा रोपी गई धार्मिक परंपरा आज वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। पुरानी और वर्तमान कमेटी के सहयोग से सफल हुआ आयोजन आयोजन को निरंतर आगे बढ़ाने में पूर्व कमेटी के नन्दलाल राठौर, बाबा बर्फानी, श्याम कुमार देवल, गोविन्द कश्यप, गोविंद कोरी, सचिन शर्मा, राजू कश्यप, सोनू सक्सेना, संजय सक्सेना और सतीश राठौर के योगदान को भी सराहा गया। वहीं वर्तमान कमेटी के स्वतंत्र देवल, अशोक सक्सेना, वतनदीप, जीतू कश्यप, शालू राठौर, प्रतीक सक्सेना, सोमपाल भारती, सौरभ कश्यप, सागर देवल, राहुल सक्सेना, पप्पू भारती, विजय राणा, अंकित सक्सेना, केदारनाथ राठौर और सौरभ माथुर सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि 50 वर्षों का यह सफर केवल एक आयोजन की निरंतरता नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था, एकजुटता और धार्मिक संस्कारों की विरासत है। मंडल आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाता रहेग

