चुनावी तैयारी तेज: मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, जिला उपाध्यक्ष नमन प्रताप राजपूत ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

पीलीभीत । भारतीय जनता पार्टी के ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नमन प्रताप राजपूत ने सहभागिता करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अभियान को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में नमन प्रताप राजपूत ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। उन्होंने अभियान को संगठनात्मक स्तर पर गति देने तथा आम नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाने और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी पंकज सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ऋतुराज पासवान सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता के साथ मतदाता जोड़ो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular