अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप सहित कई शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के दोषी पाकिस्तानी नागरिक को 330 महीने (27 साल और 6 महीने) जेल की सजा सुनाई है। दोषी ने ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) के इशारे पर इस खौफनाक षड्यंत्र को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
अमेरिकी न्याय विभाग ने दी जानकारी
अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोषी पाकिस्तानी नागरिक की पहचान 48 वर्षीय आसिफ मर्चेंट के रूप में हुई है। ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एरिक आर. कोमिटी ने उसे यह कड़ी सजा सुनाई। इससे पहले मार्च 2026 में, एक संघीय जूरी ने मर्चेंट को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार आतंकवाद फैलाने की कोशिश करने और पैसे देकर हत्या (सुपारी) की साजिश रचने का दोषी पाया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह ईरानी सरकार के वैश्विक आतंकी संगठन IRGC का एक प्रशिक्षित ऑपरेटिव है।

मर्जी से ईरानी बल में शामिल हुआ था आसिफ मर्चेंट
न्याय विभाग की विज्ञप्ति में खुलासा किया गया है कि आसिफ मर्चेंट अपनी मर्जी से आईआरजीसी में शामिल हुआ था और वहां एक प्रशिक्षित इंटेलिजेंस एसेट के रूप में काम कर रहा था। इसके बाद उसे खास तौर पर अमेरिका भेजा गया था, ताकि वह ईरानी बल की ओर से अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या करने के लिए भाड़े के हत्यारों (हिटमैन) की भर्ती कर सके और उन्हें पैसे मुहैया करा सके।

अटॉर्नी जनरल का सख्त संदेश
इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के इरादे से अमेरिका आए एक ईरानी एजेंट को उसके अपराधों की उचित सजा मिली है।” उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि न्याय विभाग अमेरिकी नेताओं के खिलाफ रची जाने वाली किसी भी विदेशी आतंकवादी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

निशाने पर थे जो बाइडेन और निक्की हेली भी
पूछताछ और जांच के दौरान मर्चेंट ने यह भी स्वीकार किया कि डोनल्ड ट्रंप के अलावा उसके संभावित लक्ष्यों की सूची में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली भी शामिल थीं। उस समय ये सभी नेता अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में थे। अधिकारियों का मानना है कि यह पूरी साजिश ईरान द्वारा अपने पूर्व शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए रची गई थी, जो जनवरी 2020 में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था।