उमेश पाल हत्याकांड में नया मोड़ : गुड्डू मुस्लिम सहित तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

प्रयागराज। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में कुख्यात बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अरमान बिहारी और साबिर के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है। इन तीनों आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, 24 जनवरी 2023 को उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। गुड्डू मुस्लिम, अरमान बिहारी और साबिर हत्या के बाद से ही फरार चल रहे थे। अब इन तीनों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस मामले में एससीएसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। इस मामले में माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता, उसके बेटे और अन्य कई लोग भी आरोपी हैं।
पुलिस ने इस मामले में कई मुठभेड़ें की और कई आरोपियों को ढेर किया। कई आरोपियों की संपत्ति कुर्क की गई। अब तक इस मामले में कई चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
उमेश पाल की हत्या के अगले उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, अशरफ अहमद, शाइस्ता, असद के साथ ही शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से अतीक और अशरफ समेत छह आरोपी मारे जा चुके हैं। शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम समेत तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular