आपत्तिजनक खबरें फैलाने वालों पर भड़कीं तब्बू, बयान जारी कर दी चेतावनी

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तब्बू ने अपनी फिल्म भूत बंगला के साथ जुड़ने की खुशी हाल ही में साझा की थी, लेकिन इसके बीच वह एक अन्य वजह से सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, एक हालिया रिपोर्ट में अभिनेत्री के बारे में ऐसा दावा किया कि तब्बू ने एक आदमी के साथ बिस्तर शेयर करने की इच्छा जाहिर की थी। इस रिपोर्ट के बाद तब्बू ने अपनी टीम के माध्यम से नाराजगी जाहिर की है।
तब्बू की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘प्रेस बंद करो… कई वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल हैं, जिन्होंने तब्बू के नाम पर कुछ गलत बयान दिए हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि उन्होंने कभी ये उद्धरण नहीं दिए। लोगों को गुमराह करना नैतिकता का गंभीर उल्लंघन है।’
बयान जारी कर की माफी की मांग
बयान में तत्काल कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा गया, “हम मांग करते हैं कि ये वेबसाइटें तुरंत मनगढ़ंत उद्धरण हटाएं और माफी मांगें।” अभिनेत्री की टीम ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की निराधार और अपमानजनक रिपोर्टें एक कलाकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं।
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तब्बू ड्यून: प्रॉफेसी में अपने रोल को लेकर चर्चा में आई थीं। इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक खुशखबरी दी कि वह 25 साल बाद अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में नजर आएंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular