लेटेस्ट न्यूज़
4 Apr 2026, Sat

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, प्रदेश भर में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में काशी से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। गरीब बच्चों के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं थी। उनके लोग नकल कराते थे। आज ऐसा नहीं है। आज परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है। अब बच्चों को पारंपरिक के साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार भी मिले।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी और उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री 9.15 बजे सुबह कार्यक्रम स्थल पहुंचे और 10.50 बजे स्थल से रवाना हुए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों और मीडियाकर्मियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं: सीएम योगी
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।