रूस और ईरान की यारी, सैटलाइट लॉन्च से दुनिया को टेंशन में डाला!

ईरानी। रूस की मदद से ईरान के दो सैटेलाइट लॉन्च किए गए है। ये एक ऐसा प्रक्षेपण है जो मॉस्को और तेहरान के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है। रूस के सोयुज रॉकेट ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुदूर पूर्वी रूस में वोस्तोचन लॉन्चपैड से उड़ान भरी और प्रक्षेपण के 9 मिनट बाद अपने पेलोड को एक निर्दिष्ट कक्षा में स्थापित कर दिया।
यह लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश यूक्रेन और इजराइल के साथ तनाव का सामना कर रहे हैं। इससे पहले मास्को में ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने कहा, रूसी रॉकेट मंगलवार को दो ईरानी उपग्रहों कोसावर और होदहोद को कक्षा में प्रक्षेपित करने के लिए तैयार हैं।
दोनों ईरानी उपग्रहों को ईरान की निजी कंपनी ओमिद फजा ने डिजाइन किया है। ईरानी सैटलाइट को रूसी सोयुज रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया। ईरान की ओर से इस बारे में एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि इमेजिंग और संचार उपग्रहों को ईरान की ओमिद फजा कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसे कृषि, पर्यावरण निगरानी और दूरदराज के क्षेत्रों में संचार के लिए बनाया गया है।
ईरानी राजदूत जलाली ने कहा, रूस ने पहले भी कुछ ईरानी उपग्रहों को लॉन्च किया है। लेकिन यह निजी क्षेत्र की पहल का पहला उदाहरण है। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि इन दो उपग्रहों के प्रक्षेपण के साथ ईरान के निजी क्षेत्र के अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रवेश की दिशा में एक दृढ़ और निर्णायक पहला कदम होगा। वहीं, पश्चिमी देशों ने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर चिंता व्यक्त की है।
पश्चिमी देशों का कहना है, उन्हें डर है कि ईरान इस तकनीक का इस्तेमाल परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए भी कर सकता है। हालांकि, ईरान का कहना है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।
2022 में एक रूसी रॉकेट ने खय्याम नामक एक ईरानी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया था, जिसे तेहरान के आदेश पर रूस में बनाया गया था और फरवरी में रूस ने पार्स -1 नामक एक और ईरानी उपग्रह को कक्षा में भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here