लेटेस्ट न्यूज़
19 Mar 2026, Thu

कार्तिक आर्यन बनेंगे किकबॉक्सिंग के कोच, बायोपिक के लिए कबीर खान से मिलाया हाथ

कार्तिक आर्यन और निर्माता कबीर खान ने फिल्म चंदू चैंपियन (2024) के लिए पहला सहयोग किया था। इस स्पोर्ट्स-ड्रामा ने चर्चाएं तो खूब बटोरी थीं, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही। यही कारण है कि कार्तिक और कबीर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, और एक नई फिल्म के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं। खबर है कि यह आगामी फिल्म खेल-ड्रामा से प्रेरित होगी जिसमें कार्तिक एक कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता कबीर ने 16 मार्च को परेल के एक रेस्टोरेंट में अपनी अनाम खेल-ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। पहले ही दिन लगभग 70 जूनियर कलाकारों के साथ शूटिंग शेड्यूल पूरा किया गया। बताया जाता है कि फिल्म कश्मीरी किकबॉक्सिंग प्रतिभा तजामुल इस्लाम से प्रेरित होगी। इसमें किकबॉक्सिंग स्टार का किरदार निभाने वाले अभिनेता की पहचान को फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन खबरों की मानें तो कार्तिक फिल्म में उनके कोच की भूमिका निभाएंगे।
परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया, शुरुआती दृश्यों में कहानी को रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे पहलुओं से जोड़ा गया है। कार्तिक हफ्ते के आखिर तक शूटिंग में शामिल हो जाएंगे। वह इस भूमिका के लिए किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुंबई में करीब 2 हफ्ते शूटिंग करने के बाद निर्माता कश्मीर रवाना होंगे, क्योंकि ताजामुल इस्लाम वहीं से हैं। वह भारत की सबसे कम उम्र में 2 बार की विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।