लेटेस्ट न्यूज़
20 Dec 2025, Sat

वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

नईदिल्ली। वनडे क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की टक्कर हमेशा रोमांचक रही है, खासकर जब भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ अपने बल्ले से दबदबा बनाया है। इन मुकाबलों में कई भारतीय दिग्गजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यादगार पारियां खेलते हुए बड़े रन बनाए हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज से पहले कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला साल 1990 में खेला था। आखिरी बार वह इस टीम के खिलाफ 2009 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 42 मैच की 41 पारियों में 46.05 की औसत से 1,750 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186* रन रहा था।
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2010 में खेला था। इस खिलाड़ी ने अब तक 33 वनडे मुकाबले खेले हैं और उसकी 33 पारियों में 55.23 की उम्दा औसत के साथ 1,657 रन बनाने में सफल रहे है। उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 154 रन रहा है।
सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला 2001 में खेला था। आखिरी बार वह 2010 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 23 वनडे मुकाबले खेले थे और इसकी 23 पारियों में 52.59 की औसत से 1,157 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन रहा था।
चौथे स्थान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 1985 में खेला था। आखिरी बार वह 1999 में खेलते हुए नजर आए थे। इस खिलाड़ी ने 40 वनडे मुकाबले खेले थे और इसकी 39 पारियों में 36.06 की औसत से 1,118 रन बनाने में सफल रहे थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108* रन रहा था।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।