लेटेस्ट न्यूज़
2 Aug 2025, Sat

सपा विधायक के औरंगजेब वाले बयान पर बोले सीएम योगी, अबु आजमी को यूपी भेजो, इलाज कर देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में विधान परिषद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के आयोजन का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा आयोजन था, जिसे लंबे समय तक दुनिया याद रखेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला।
कहा कि कुछ पार्टियां इससे सहमत नहीं थीं और महाकुंभ को लेकर गलत खबरें फैला रही थीं। इसके बावजूद लोगों की आस्था नहीं डिगी। देश- विदेश से आए लोगों ने महाकुंभ की खुले दिल से तारीफ की।
सीएम योगी ने कहा कि 45 दिन के आयोजन में महाकुंभ की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। इस महाकुंभ में एक भी लूट की घटना नहीं हुई है। कोई अपहरण नहीं हुआ है। यह सनातन के सामाजिक अनुशासन का प्रभाव है। जो कि कहता है कि यहां जातिवाद और क्षेत्रवाद की कोई जगह नहीं है।
सीएम योगी ने सपा पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने औरंगजेब विवाद पर कहा कि सपा उन्हें आदर्श मानती है, जो भारत के लोगों पर जजिया लगाते थे। उन्होंने कहा कि सपा विधायक अबु आजमी को यूपी भेज दो, उनका इलाज कर देंगे। यहां बड़े-बड़े बदमाशों को ठीक कर दिया गया है।
योगी ने कहा कि इस प्रदेश में पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी। माफिया को पुलिस सलाम करती थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश ने अपनी अवधारणा बदली है। आज देश और दुनिया के लोग प्रदेशवासियों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।
बता दें कि औरंगजेब पर टिप्पणी करना महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी को काफी महंगा पड़ा है। अबु आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मौजूदा बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट करने का काम किया था।
सपा विधायक ने मांगी माफी
अबु आजमी ने इस मामले पर सफाई देते हुए अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बात से किसी को बुरा लगा है तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं। विधानसभा का काम नहीं रुकना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, मेरी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। ऐसा लगता है कि मेरी बातों से जैसे तूफान आ गया हो। चाहे छत्रपति शिवाजी महाराज हों, छत्रपति संभाजी महाराज हों, डॉ। भीमराव अंबेडकर हों या ज्योतिराव फुले मैं सभी का सम्मान करते हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *