लेटेस्ट न्यूज़
21 Feb 2026, Sat

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: स्मृति मंधाना ने सलामी बल्लेबाज के रूप में पूरे किए 4,000 रन

नईदिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सूजी बेट्स के बाद ये कारनामा करने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बनी हैं। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में मंधाना ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 144 पारियों में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल चुकी मंधाना ने 30 की औसत से 4,028 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके टी-20 करियर के 33 अर्धशतकों में से 32 सलामी बल्लेबाजी के रूप में बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर का एकमात्र शतक सलामी बल्लेबाज के रूप में ही बनाया है। मैच में मंधाना 24 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 4 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 129.17 की रही।
साल 2013 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली मंधाना ने अब तक 159 मैच खेले हैं। इसकी 153 पारियों में 30.06 की औसत और 124.11 की स्ट्राइक रेट से 4,149 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से 32 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन रहा है। मंधाना ने सिर्फ 121 रन अन्य बल्लेबाजी क्रम पर बनाए हैं। सूजी के बल्ले से सलामी बल्लेबाज के रूप में 4,435 रन निकले हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।