‘पीरियड्स का दर्द सिर्फ शहरों में, छोटे कस्बों में पता भी नहीं चलता’, टीना आहूजा का बेबाक बयान

गोविंदा की बेटी टीना अहूजा ने अपने पिता को लेकर बात की है। टीना हाल ही में अपनी मां के साथ इंटरव्यू में शामिल हुई। टीना एक बिजनेसवुमन हैं। इस बातचीत में उन्होंने पीरियड्स को लेकर बात की। उन्होंने दावा किया कि पीरियड्स में ऐंठन केवल मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में होती है, जबकि अन्य शहरों में रहने वाली महिलाओं को वास्तव में इससे कोई परेशानी नहीं होती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीरियड्स में ऐंठन हमारी मानसिकता होती है।
टीना आहूजा ने कहा, ‘मैं ज्यादातर चंडीगढ़ में रही हूं और मैंने केवल बॉम्बे और दिल्ली की लड़कियों को ही ऐंठन के बारे में बात करते सुना है। आधी समस्या इनकी बातों से आती है जो समस्या के बारे में बात करते हैं और कभी-कभी जिन लोगों को ऐंठन नहीं होती है, वे भी इसे साइकोलॉजिकली महसूस करना शुरू कर देते हैं। पंजाब और अन्य छोटे शहरों में महिलाओं को यह भी पता नहीं चलता कि उन्हें कब पीरियड्स आते हैं। उन्हें कुछ भी महसूस नहीं होता है।’
घी खाने से होगा फायदा
टीना ने कहा कि मेरा शरीर देसी सा है। मुझे बैक पेन और क्रैम्प्स नहीं होते। उन्होंने कहा कि लड़कियां क्रैम्प्स को लेकर बात करती हैं। अगर आप घी खाएंगे और सही डाइट लेंगे तो आपके दर्द नहीं होगा। समय के साथ चीजें नॉर्मल होती जाएंगी।
सुनीता आहूजा ने कही ये बात
टीना की मां सुनीता आहूजा ने भी इस बात पर हामी भरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को एक बार अपने डाइटीशियन से इस बारे में बात करनी चाहिए। बाद में मुझे मत कहना कि गोविंदा की बीवी ने एक चमचा घी खाने को बोला और हार्ट में ब्लॉकेज हो गया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular