लेटेस्ट न्यूज़
2 Apr 2025, Wed

एक सेकेंड में पूरा देश ठप…ताइवान छोड़िए, चीन के इस हथियार से तो पूरी दुनिया हिल गई

ताइवान। चीन के नए समुद्री हथियार ने दुनियाभर के डिफेंस एक्सपर्ट का ध्यान खींच लिया है। इसकी ताकत इतनी ज्यादा है कि ताइवान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इसे असर से हिल सकती है। दरअसल चीन ने हाल ही में समुद्री अभियानों के लिए एक अनोखा सिस्टम तैयार किया है, जो भविष्य में सैन्य कार्रवाई के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। इस सिस्टम में बड़े बड़े लैंडिंग बार्ज और एक नया अंडर सी केबल कटर शामिल है जिसे समुद्र की गहराइयों में भी काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन नई तकनीकों ने ताइवान और अन्य देशों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े दिए हैं। आइए जानते हैं चीन के इन हथियारों की खासियत।
बार्ज के जरिए ताइवान पर दबाव बढ़ाने की कोशिश
चीन पहले ही ताइवान के खिलाफ अपनी सैन्य गतिविधियों को तेज कर चुका है। चीनी सेना यानी PLA लगातार ताइवान के पास अपने फाइटर जेट और वॉरशिप भेज रही है। इसके अलावा चीन कई बार सैन्य अभ्यास के जरिए ताइवान पर दबाव बनानने की कोशिश कर चुका है। अब इन लैंडिंग बार्ज के जरिए चीन के पास ताइवान पर हमले के दौरान भारी सैन्य उपकरण और टैंकों को तेजी से तट पर उतारने की क्षमता होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चीन ताइवान पर आक्रमण करता है, तो इन बार्ज का इस्तेमाल रणनीतिक रूप से अहम भूमिका निभाएगा।
समुद्र में तैरता सैन्य अड्डा है ये लैंडिंग बार्ज
चीन के इन नए लैंडिंग बार्ज की तस्वीरें और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। इन बार्ज को दक्षिण चीन सागर के झानजियांग तट पर देखा गया था। ये बार्ज समुद्र के भीतर 800 मीटर तक फैल सकते हैं और मजबूत स्टील की टांगों पर खड़े रहते हैं।
अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, ये बार्ज चीन की जल-थल युद्ध क्षमता को मजबूत करते हैं। इनकी मदद से चीन अपने सैन्य वाहनों और टैंकों को किसी भी समुद्री तट पर उतार सकता है, भले ही वहां कोई स्थायी बंदरगाह मौजूद न हो। इससे चीन को युद्ध की स्थिति में ताइवान की सुरक्षा को तोड़ने में मदद मिल सकती है।
अंडरसी केबल कटर से इंटरनेट व्यवस्था खतरे में?
इन बार्ज के अलावा, चीन ने एक और खतरनाक हथियार विकसित किया है। इसका नाम है अंडरसी केबल कटर। ये कटर समुद्र के भीतर 4,000 मीटर की गहराई में मौजूद केबल्स को काटने की क्षमता रखता है। इन केबल्स के जरिए दुनिया भर की इंटरनेट और संचार व्यवस्था चलती है। अगर चीन ने इन केबल्स को काटने का फैसला किया, तो इसका असर न केवल ताइवान बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। हाल ही में, ताइवान के कुछ अंडरसी केबल्स को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इस नई तकनीक को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
दुनिया क्यों इन हथियारों से चिंतित है?
डिफेंस एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह की नई सैन्य तकनीकों इस्तेमाल सिर्फ चीन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि अपने विरोधियों को डराने के लिए भी किया जा सकता है। इस तरह के अंडरसी कटर और लैंडिंग बार्ज दुनिया की भू-राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। खासतौर पर ताइवान, अमेरिका और यूरोपीय देशों को इस बात की चिंता है कि चीन अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार उन्नत कर रहा है और भविष्य में वह इनका इस्तेमाल किसी भी संभावित संघर्ष में कर सकता है।
PLA की नई युद्ध रणनीति
विशेषज्ञों के अनुसार, ये बार्ज सीधे युद्ध के पहले चरण में नहीं बल्कि दूसरे चरण में इस्तेमाल किए जाएंगे। जब PLA ताइवान के खिलाफ युद्ध में एयर और नेवल डोमिनेंस हासिल कर लेगा, तब ये बार्ज तेजी से सैन्य साजो-सामान को तट पर पहुंचाने में मदद करेंगे। ये ठीक उसी तरह से काम करेंगे जैसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नॉरमैंडी में एलाइड फोर्सेज ने अस्थायी पोर्ट बनाए थे। हालांकि, इनकी गति काफी धीमी है और ये सीधे युद्ध में आसानी से निशाना बनाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *