लेटेस्ट न्यूज़
21 Feb 2026, Sat

बालों में चिपका हो च्यूइंगम या कपड़े पर मेंहदी का दाग…ये 5 हैक्स बनाएंगे काम

घर में कई बार बच्चे खेल-खेल में कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं, जिससे निजात पाना बहुत ही मशक्कत वाला काम हो जाता है। इसी तरह से घर में काम करने के दौरान भी कुछ कामों में बहुत टाइम और एनर्जी चली जाती हैं। आपके ऐसे ही कामों को आसान बनाएंगे यहां पर दिए गए 5 सिंपल से हैक्स।
बालों में च्यूइंगम चिपकना: अगर बालों में च्यूइंगम चिपक जाए तो इसे हटाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग उतने बाल ही काट देते हैं। इसी तरह से अगर आपके फेवरेट ड्रेस पर च्यूइंगम चिपक जाए तो झल्लाहट हो जाती है। इसे छुड़ाने के लिए आपको बस उसके ऊपर कुछ देर के लिए आइस क्यूब्स रखना है। इससे च्यूइंगम काफी सख्त हो जाती है और आसानी से हट जाती है। मेहंदी का दाग कपड़े पर: अगर आपके कपड़ों पर मेहंदी के दाग लग जाएं तो इसे छुड़ाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको एक इनो का पैकेट लेना है। और गर्म पानी में इसे डालें। आप इस घोल को मेहंदी के दाग पर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे दाग हट जाता है।
माइक्रोवेव की सफाई: अगर आपके माइक्रोवेव में अजीब सी महक आने लगी है या फिर चिकनाई जम गई है तो इसे साफ करने के लिए आप एक कटोर में पानी डालकर इसमें नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालें। इसे माइक्रोवेव में 1 से दो मिनट तक गर्म करें। इससे पूरे में भाप फैल जाती है, जिससे स्मेल दूर होगी। आप कपड़े से इसे पोंछ लें। आप इस पानी में कपड़ा भिगोकर भी माइक्रोवेव साफ कर सकते हैं।
सिंक क्लीनिंग: किचन सिंक को साफ करना भी किसी झंझट से कम नहीं होता है। इसमें पड़े दाग-धब्बे हटाने के लिए सिंपल हैक है कि आप सिंक में बेकिंग सोडा छिड़क दें और फिर इस पर वाइट विनेगर डालें। इसमें झाग बन जाएंगे। इसे 10 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर स्क्रबर से रगड़कर गर्म पानी से साफ करें।
दीवार के दाग हटाना: बच्चे अक्सर खेल-खेल में दीवार पर क्रेयॉन्स से ड्राइंग बना देते हैं। इसको साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।पहले गीले कपड़े से दीवार को नम करें। फिर दागों पर उंगली से टूथपेस्ट लगा दें। कम से कम 10 मिनट के बाद आप गुनगुने पानी में भीगे गीले कपड़े से दाग साफ कर लें।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।