लेटेस्ट न्यूज़
1 Aug 2025, Fri

शरीर के लिए क्यों जरूरी होता है सिट्रिक एसिड? क्या आपके आहार में है इसकी मात्रा

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें निरंतर ऐसे आहार के सेवन की जरूरत होती है, जिससे जरूर सभी पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकें। प्रोटीन-विटामिन्स और मिनरल्स पर तो हम सभी अक्सर चर्चा करते रहते हैं, पर क्या आप साइट्रिक एसिड की जरूरतों के बारे में जानते हैं? वैसे तो इसकी चर्चा काफी कम होती है पर ये हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है।
साइट्रिक एसिड प्राकृतिक यौगिक है जिसका कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को कई गंभीर और संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
साइट्रिक एसिड सभी खट्टे फलों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसका उपयोग आपका शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलने के लिए करता है।
साइट्रिक एसिड क्यों जरूरी है?
साइट्रिक एसिड का मुख्य कार्य शरीर में ऊर्जा के उत्पादन में मदद करना है। जब हम कार्बोहाइड्रेट्स-फैट्स और प्रोटीन वाली चीजें खाते हैं, तो शरीर उन्हें ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए विभिन्न रासायनिक प्रक्रियाओं से गुजरता है। इनमें से एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्रेब्स साइकल, जो कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद करती है। इस साइकल में साइट्रिक एसिड का मुख्य योगदान होता है। वैसे तो हमें आहार के माध्यम से ये पोषक तत्व प्राप्त होता रहता पर कुछ लोगों में इसकी कमी होने का भी खतरा हो सकता है।
साइट्रिक एसिड की कमी होना वैसे तो काफी दुर्लभ है, क्योंकि शरीर इसे विभिन्न आहार स्रोतों से प्राप्त करता है। हालांकि कुछ कारणों या बीमारियों के कारण जब साइट्रिक एसिड साइकल में कोई गड़बड़ी आ जाती है, तो शरीर में ऊर्जा उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके कारण आपको थकान, मांसपेशियों में कमजोरी सहित अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
आहार से साइट्रिक एसिड की पूर्ति कैसे करें?
साइट्रिक एसिड मुख्य रूप से खट्टे फलों में पाया जाता है। आहार में इससे भरपूर चीजों को शामिल करके शरीर को कई प्रकार से लाभ हो सकते हैं।
नींबू में साइट्रिक एसिड की उच्च मात्रा होती है। इसका सेवन ताजे रूप में या पानी में निचोड़कर किया जा सकता है। इसी तरह संतरा और अन्य खट्टे फल, जैसे अंगूर, टमाटर, और आमला, साइट्रिक एसिड का अच्छा स्रोत होते हैं। अनार को आहार में शामिल करके साइट्रिक एसिड की पूर्ती की जा सकती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
सही मात्रा में करें सेवन
साइट्रिक एसिड शरीर में ऊर्जा उत्पादन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी कमी से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अच्छे आहार, जैसे खट्टे फल, साइट्रिक एसिड की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। उचित मात्रा में इनका सेवन करना शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है। हालांकि इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, अधिक मात्रा में सेवन से कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *