अर्जुन कपूर के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर नेटिजन्स का रुख मानो एकदम बदल गया है। दरअसल, मामला यह है कि अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। लोग अधिकांश बार उनके पोस्ट पर नेगेटिव रिएक्शन देते हैं। मगर, एक्टर के हालिया पोस्ट पर यूजर्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने आज बुधवार 18 फरवरी को इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमें अर्जुन हाथ में चश्मा थामे पोज देते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘स्पष्टता सब कुछ बदल देती है’। एक्टर के इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने प्यार की बौछार कर दी है। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।
नेटिजन ने लिखा, ‘आप सिर्फ प्यार के हकदार’
अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने एक्टर को अपना सपोर्ट जताया है। अधिकांश यूजर्स के पॉजिटिव रिएक्शन देख अर्जुन के फैंस ने इस बदलाव का स्वागत किया। एक ने लिखा, ‘आप सिर्फ प्यार के हकदार हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘याद रखिए, वे एक बेहतरीन इंसान हैं’। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको देखकर बहुत अच्छा लगा। आप हमेशा खुश रहें’। अधिकांश नेटिजन्स लिख रहे हैं, ‘नो ट्रोलिंग बटन’। कुछ यूजर्स लव और फायर इमोजी बनाकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सकारात्मकता पर दिया यूजर्स ने जोर
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कई यूजर्स सोशल मीडिया पर करुणा, दया और पॉजिटिविटी की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हमें नहीं पता कि लोग दिमागी तौर पर क्या झेल रहे हैं, इसलिए दयालु बनें’। एक यूजर ने तारीफों भरे रिएक्शन देख लिखा है, ‘आज ट्रोलिंग बटन नहीं है’। अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में देखा गया था।
‘आप प्यार के हकदार हैं’, अचानक बदले नेटिजन्स के सुर; अर्जुन कपूर के पोस्ट पर बांधे तारीफों के पुल

