10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, कानपुर के ओजस्वित बने नेशनल टॉपर, 100% अंक लाकर रचा इतिहास

कानपुर। सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में कानपुर का दबदबा देखने को मिला है। शहर के प्रतिष्ठित शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
ओजस्वित ने नेशनल टॉपर बनकर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे कानपुर शहर का मान बढ़ाया है। ओजस्वित ने आईएससी परीक्षा के सभी विषयों में परफेक्ट स्कोर (100%) हासिल कर देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शीलिंग हाउस स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने ओजस्वित की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
चिंटल्स स्कूल का जलवा
चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। वहीं, कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने भी 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
कनव जैन 12वीं में 99% अंक पाकर बने स्कूल टॉपर
बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में कानपुर के मेधावियों का जलवा बरकरार है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र कनव जैन ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कनव की सफलता पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
सुबह घोषित किए 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम
बता दें कि सीआईएससीई ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।
ISC का रिजल्ट आउट, पढ़ें लखनऊ में 10वीं-12वीं में कौन है सबसे आगे
लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं (ICSE) 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजधानी लखनऊ में सीएमएस की ओशीन अग्रवाल ने 12वीं में 99.75 अंक हासिल करके स्कूल में टॉप किया। वहीं सीएमएस के अलीगंज ब्रांच की वोजैनब फातिमा ने 12वीं में 99.75 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रखर सिंह ने 12वीं में 99.25 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा 10वीं में सीएमएस के समर्थ ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए। आरएलबी की आयुषी ने 10वीं में 98.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आरएलबी के ही प्रथम गुप्त ने 12वीं में 97.75 फीसदी अंक हासिल किए।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular