48 घंटे में 6 आतंकी ढेर… त्राल-शोपियां में कैसे रडार पर आए दहशतगर्द?

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना पूरे कश्मीर में आतंकियों का खात्मा करने में लगी हुई है। यहां सेना सर्च ऑपरेशन के साथ ही कई अन्य ऑपरेशन चला रही है। इसी के तहत सेना ने 48 घंटों के अंदर 6 आतंकियों ढेर कर दिया है। इसके अलावा कई आतंकियों तलाश की जा रही है।
गुरुवार को सेना की पुलवामा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, इसमें मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी मारे गए। इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है। इसके पहले मंगलवार को लश्कर के मॉड्यूल के आतंकवादियों को ढेर किया गया था।
श्रीनगर में आज की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में IGP कश्मीर वी।के। बिरदी ने आतंकियों के खात्मे के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन शोपियां और त्राल में किए गए। कुल 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि 4 आतंकियों की लिस्ट में से 6 को ढेर कर दिया गया है इसके अलावा बचे हुए अन्य 8 आतंकियों की तलाश की जा रही है।
कैसे ऑपरेशन हुआ सफल?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इन आतंकियों के मूवमेंट की खबर मिल रही थी। इसी को देखते हुए हम लोग सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। उसी दौरान हमें आतंकियों के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने जैसे ही सेना के जवानों को देखा तो तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी मारे गए। इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी जब्त किया गया है।
स्थानीय लोगों ने की ऑपरेशन में मदद
मेजर जनरल धनंजय जोशी ने बताया कि 12 मई को हमें आतंकियों के बारे में इनपुट मिला था। हालांकि वे बहुत ऊंचाई पर थे। हमने जानकारी मिलने के बाद ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया और उनकी पहचान पता की। सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद त्राल क्षेत्र में एक-एक घर में जाकर तलाशी ली गई। इस दौरान, हमारे सामने चुनौती नागरिक ग्रामीणों को बचाने की थी। इसके बाद, तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए 6 आतंकवादियों में से एक, शाहिद कुट्टे, दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था।
पूरे सर्च ऑपरेशन के दौरान अच्छा लोकल सपोर्ट भी मिला था।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular