सोफी चौधरी ने बांधे ऋतिक रोशन की तारीफों के पुल, कहा – ग्रीक गॉड जैसा है उनका लुक

मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी इन दिनों ऋ तिक रोशन की फिल्म वॉर 2 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह ऋतिक की तारीफ करते हुए कह रही हैं कि उन्हें एक्टर की एक्टिंग और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी काफी पसंद है। साथ ही उन्होंने ऋतिक के लुक को ग्रीक गॉड जैसा बताया।
सोफी ने कहा कि वह वॉर 2 में ऋतिक का जबरदस्त एक्शन देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। शेयर किए गए वीडियो में सोफी और ऋतिक एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्म बैंग बैंग के गाने तू मेरी पर डांस कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने को विशाल ददलानी ने गाया है।
वीडियो में सोफी और ऋतिक की जोड़ी के अलग-अलग डांस परफॉर्मेंस का कंपाइलेशन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोफी चौधरी ने कैप्शन में लिखा, वह प्रेरणादायक हैं। उनके अंदर टैलेंट, कड़ी मेहनत और सादगी का बेहतरीन संतुलन है। ग्रीक गॉड जैसी खूबसूरत लुक के साथ, वह मजेदार व्यक्ति भी हैं। वह हर दिन खुद को और बेहतर बनाना चाहते हैं। इन खास लम्हों को संजो रही हूं। मैं वॉर 2 में उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इससे पहले सोफी ने अपने एक लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी खुशी और उत्साह को दिखाया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा – हंगामाज् यह एनर्जी मैं इस वीकेंड और हर बार स्टेज पर लाती हूं। क्या शानदार रात थी। इसके साथ ही मैं उन सभी सिक्योरिटी टीम्स का धन्यवाद करना चाहती हूं जो हमेशा हमें इवेंट्स में सुरक्षित रखते हैं। फिल्म वॉर 2 की बात करें तो इसमें एनटीआर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं ऋतिक रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के अपने पुराने किरदार में लौट रहे हैं। दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं। यह 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular