‘देश में ही बनेंगे 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान’, रक्षा मंत्री ने दी परियोजना से जुड़ी जानकारी

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देश में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने से जुड़ी परियोजना के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार रक्षा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के लिए दो दिन पहले ही एएमसीए (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) प्रोजेक्ट के मॉडल को मंजूरी दी गई है। यह भारत में भारत में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की परियोजना है।
रक्षा मंत्री ने दिल्ली में सीआईआई के एक कार्यक्रम में कहा, “आपको यह जानकर खुशी होगी कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अभी दो दिन पहले ही एएमसीए (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) प्रोजेक्ट के मॉडल को मंजूरी दी गई है। यह भारत में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की परियोजना है। यह एक बहुत ही साहसिक और निर्णायक निर्णय है। यह भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा और साथ ही इस देश में एयरोस्पेस सेक्टर को गहराई और नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। “
रक्षा मंत्री ने बताया कि एएमसीए प्रोजेक्ट के तहत पांच प्रोटोटाइप विकसित करने की योजना है, जो बाद में सीरीज प्रोडक्शन में जाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस फैसले को मेक इन इंडिया कार्यक्रम के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाना चाहिए क्योंकि पहली बार निजी क्षेत्र को एक मेगा रक्षा परियोजना में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ भाग लेने का मौका मिलेगा।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular