मां के एक राज ने खत्म किया पूरा परिवार, बस गलती से बच्चे को पता चल गई थी ये बात

इंसान गुस्सा करता है, लेकिन जब गुस्सा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो वो अपने कंट्रोल से बाहर हो जाता है. कई बार ऐसा गुस्से में लोग कुछ ऐसा कर लेते हैं कि उन्हें जीवनभर इसका पछतावा रहता है. कुछ साल पहले अमेरिका में भी ऐसा ही एक दुखद मामला सामने आया था. जहां एक लड़के को अपनी मां का ऐसा राज पता चला, जिससे वो काफी ज्यादा गुस्सा हो गया और उसने अपने पूरे परिवार को ही खत्म कर लिया.
ये कहानी 2 सितंबर 2019 को अलाबामा के एल्कमोंट शहर में रहने वाले 14 साल का मेसन सिस्क की है. जिसने अपने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया. इनके परिवार में उसकी सौतेली मां मैरी, पिता जॉन और तीन छोटे बच्चे थे. इस हत्या की खबर ने सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया कि कोई बच्चा इस तरह का जुर्म कैसे कर सकता है. हैरानी की बात तो ये है कि मैरी, जो मेसन की सौतेली मां थीं. उन्होंने मेसन को बहुत प्यार किया था और कभी भी उसके साथ भेदभाव नहीं किया.
मेसन अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा से छुट्टियां मनाकर वापस घर लौटे थे. इसी दौरान उनके घर से रात करीब 11 बजे, मेसन ने 911 पर कॉल की और कहा कि घर में गोलीबारी हो रही है. पुलिस वहां आई तो उन्हें पता चला कि परिवार के सभी पांच लोग जॉन, मैरी, और तीन बच्चे घर में सोते हुए गोली से मार दिए गए थे. इसमें एक हत्यारे ने 6 महीने के बच्चे को भी नहीं बख्शा गया था. शुरू में मेसन ने पुलिस को झूठ बताया और अपना गुनाह कुबूल नहीं किया. लेकिन बाद में स्वीकार किया कि उसने ही ये सब किया है.
अब सवाल आता है कि मेसन ने ऐसा क्यों किया, तो बाद में जाकर पता चला कि उसे अपनी मां के खिलाफ ऐसे कुछ राज पता चल गए थे कि उसे अपने ही परिवार को खत्म करना पड़ा. पुलिस को दिए बयान में मेसन ने बताया कि परिवार के अंदर झगड़े और तनाव से वो बुरी तरह से तंग आ गया था. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि मेसन को ये बात थोड़ी देर से पता चली कि मैरी उसकी असली मां नहीं, बल्कि सौतेली मां है. इस बात को जानने के बाद उसने अपने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया.
इसके बाद पुलिस ने मैरी के फोन से सबूत इकट्ठे किए और अप्रैल 2023 में उसे चार हत्या के मामलों में दोषी पाया गया और सितंबर 2023 में उसे उम्रभर की जेल की सजा सुनाई गई. जज ने कहा कि ये अपराध बहुत ही भयावह और दिल दहला देने वाला था. इसलिए सबसे सख्त सजा दी गई.
मैरी के भाई डगलस ने कहा कि हमने मेसन को अपने परिवार में बहुत प्यार दिया था. लेकिन उसकी इस हरकत से हम कभी चैन की नींद नहीं ले पाए. मैरी की बहन ने कहा, कि मेरे लिए वो बच्चा अब उस बच्चे की तरह नहीं रहा जिसे मैं जानती थी.

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular