‘हाउसफुल 5’ से सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे अक्षय कुमार? रिलीज से पहले ही छाप लिए इतने करोड़

अक्षय कुमार की आने वाली हर फिल्म, उनके लिए बड़ी उम्मीद है। जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर गई, तो उनकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। यूं तो इस साल उनकी दो फिल्में आ चुकी हैं। पर वैसा जादू नहीं चला पाई, जैसा वो चाहते थे। ‘स्काईफोर्स’ की शुरुआत अच्छी रही थी, पर बाद में मामला बिगड़ गया। ‘केसरी चैप्टर 2’ अच्छी फिल्म थी, पर वैसा रिस्पॉन्स मिला ही नहीं। पर साजिद ने दो क्लाइमैक्स वाले दो वर्जन लाने का ऐलान किया है, Housefull 5 अक्षय कुमार की किस्मत बदल सकती है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जिसे अबतक सही रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्या हाउसफुल 5 अक्षय कुमार के लिए वो फिल्म साबित हो पाएगी, जो वो चाहते हैं। दरअसल यह फिल्म 6 जून को आ रही है, ऐसे में अबतक सही कमाई हो चुकी है। जो लगातार बढ़ भी रही है। साथ ही 6 जून की सुबह टिकट खिड़की पर भी फायदा होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं फिल्म ने अबतक कितने करोड़ छाप लिए हैं। ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ की अब तक करीब 25 हजार टिकटें बिकी चुकी हैं। जिसने अबतक 90 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है। अबतक टोटल 7,598 शोज कंफर्म हो चुके हैं। दरअसल यह बिना ब्लॉक सीट्स के हैं। ब्लॉक सीट के साथ ही फिल्म ने पहले दिन के लिए 3।88 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं अगर स्टेट वाइज देखा जाए, तो दिल्ली से 88।81 लाख का कारोबार हो चुका है।
दरअसल सिनेमा थिएटर के ओनर का कहना है कि फिल्म पहले दिन 25-30 करोड़ का कारोबार कर सकती है। हालांकि, जिस तरह से एडवांस बुकिंग चल रही है, यह बढ़ भी सकती है। लेकिन अगर यह फिल्म 30 करोड़ का फर्स्ट डे पर आंकड़ा पार कर लेती है, तो अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन जाएगी। पिछली कुछ फिल्मों में से ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का हाइएस्ट फर्स्ट डे कलेक्शन रहा था। पर यह पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। 19 स्टार्स वाली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
खाते में कई बड़ी फिल्में
अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। जो हाल ही में ‘भूत बंगला’ का शूट कंप्लीट कर चुके हैं। हालांकि, ‘हेरा फेरी 3’ से लगे झटके को लेकर एक्टर काफी निराश हो गए हैं। परेश रावल के एग्जिट के बाद अब फिल्म में कौन बाबू राव बनेगा, यह बड़ा सवाल है। फिल्म बनेगी भी या नहीं, कोई जानता तक नहीं है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular