शादी में खर्च किया बेहिसाब पैसा, अब काटो इनकम टैक्स के चक्कर, रडार पर बिग फैट इंडियन वेडिंग

साल 2024 का शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो चुका है लेकिन शादीशुदा कपल्स का सरदर्द खत्म होता नहीं नजर आ रहा है। शादी के बाद अक्सर कपल हनीमून के लिए जाते हैं लेकिन इस साल लगता है उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इनकम टैक्स की रडार पर ऐसे लोग हैं जिन्होंने शादी में बेहिसाब खर्चा किया है लेकिन उन पैसों का कोई हिसाब नहीं है। यानी बिग फैट इंडियन वेडिंग जिनमे कैश में ज्यादा खर्च हुआ वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के घेरे में हैं।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर-दिसंबर के दौरान में देश के अलग-अलग शहरों में जो ग्रेट ग्रैंड वेडिंग हुई हैं, और जिन शादियों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं वो अब इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आ गए हैं। ये वो शादियां जिनमे बालीवुड स्टार्स और सेलिब्रिटीज को भी इंवाइट किया गया था।
शादियों में 7500 करोड़ रुपए का कोई हिसाब नहीं
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर के 20 वेडिंग प्लानर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने रेड मारी है। इनकम टैक्स विभाग को शक है कि पिछले एक साल में इन ग्रैंड वेडिंग में 7500 करोड़ रुपए कैश में खर्च हुए हैं जिनका कोई हिसाब नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया कि फेक बिल बनाने वाले संदिग्ध एंट्री ऑपरेटर्स, हवाला एजेंट्स, और म्यूल अकाउंट्स चलाने वाले हैदराबाद और बेंगलुरु में बैठे पार्टनर्स के साथ मिलकर ये धंधा करते हैं जो अमीरों के यहां होने वाले ग्रेट वेडिंग के आधार पर फल फूल रहा है।
इनपर भी रडार
अगर आपने भी डेस्टिनेशन वेडिंग की है तो बता दें डेस्टिनेशन वेडिंग भी इनकम टैक्स के रडार पर और विभाग ने कई जगह छापेमारी भी की है। इस छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग कैश में किए गए लेन-देन का पता लगाएगी जिसमें 50 से 60 फीसदी शादी के खर्च की रकम कैश में की गई है। वहीं, वो शादियां भी निशाने पर हैं जिनमे बॉलीवुड स्टार्स को चार्टर्ड प्लेन से बुलवाकर परफॉर्म करवाया गया है।
शादियों के गेस्ट लिस्ट और इंवेट कितना बड़ा था इस स्केल के आधार पर इनकम टैक्स विभाग शादियों में किए गए खर्च का हिसाब किताब खंगालेगी। इस कड़ी में कैटरिंग फर्म्स से भी पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स की अब तक की जांच में पता चला है कि जयपुर के वेडिंग प्लानर सरगना हैं और दूसरे शहरों के प्लानर इवेंट आयोजित करने के लिए उनसे संपर्क करते हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular