पाकिस्तान के खुफिया ने अधिकारी किया बांग्लादेश दौरा, रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का बढ़ रहा सहयोग

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान और बांग्लादेश का आपसी सहयोग बढ़ता ही जा रहा है। व्यापारिक और परंपरिक रिश्तों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान अपने सैन्य रिश्ते भी बढ़ा रहे हैं। हाल में आई एक खबर ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के राष्ट्रीय रेडियो एवं दूरसंचार निगम के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जनरल अजमत शब्बीर पांच दिनों के लिए ढाका में थे, जहां उन्होंने BTRC और NTMC के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
उनकी ये यात्रा रक्षा सहयोग और पारस्परिक सहायता के क्षेत्र में संबंधों को गहरा करने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए थी। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान मोबाइल फोन निगरानी और सोशल मीडिया निगरानी के संवेदनशील मुद्दे पर भी मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
बांग्लादेश के खुफिया अधिकारी जाएंगे पाकिस्तान
संकेत मिले है कि पाकिस्तान बांग्लादेश के अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को ट्रेनिंग देने के लिए तैयार है। अजमत शब्बीर की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान, ब्रिगेडियर जनरल शब्बीर ने बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग (BTRC) और राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र (NTMC) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मोबाइल फोन सर्विलेंस और साइबर स्पेस युद्ध पर प्रशिक्षण और जानकारी साझा करने का प्रस्ताव रखा।
इस बात पर सहमति हुई कि बांग्लादेश शीघ्र ही BTRC और NTMC के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम पाकिस्तान एनआरटीसी भेजेगा, जो खैबर-पख्तूनख्वा के हरिपुर में स्थित है।
किस क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
यह सैन्य रेडियो, फ्रीक्वेंसी जैमिंग, सीमा सुरक्षा और निगरानी प्रणाली, ड्रोन रोधी प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, विस्फोटक आयुध निपटान और रोबोटिक्स के साथ AI और साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रौद्योगिकियों को विकसित करना है और आपस में वितरण करना है।
भारत के लिए बढ़ा खतरा
शेख हसीना के बाद से ही बांग्लादेश के रिश्ते भारत से खराब हुए हैं। वहीं वह पाकिस्तान और चीन से अपने रिश्ते बढ़ा रहा है। ऐसे में रक्षा और खुफिया क्षेत्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश का करीब आना भारत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular