जेलेंस्की पर जंग का सबसे बड़ा हमला करने जा रहे पुतिन, यूक्रेन ने खुद ही कर दिया खुलासा

यूक्रेन, एजेंसी। यूक्रेन पर रूस का हमला अब और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यूक्रेनी मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक सूत्र ने बताया है कि रूस अब हर रात 500 से ज्यादा लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन यूक्रेन की ओर भेजने की तैयारी में है। इसके लिए रूस तेजी से प्रोडक्शन बढ़ा रहा है और नए लॉन्च साइट्स तैयार कर रहा है।
यूक्रेन के मुताबिक, रूस अब हर दिन करीब 70 ‘गेरान’ नाम के ड्रोन बना रहा है। पिछले साल तक ये आंकड़ा सिर्फ 21 ड्रोन प्रतिदिन था। यानी रूस ने एक साल में अपनी ड्रोन फैक्ट्री की रफ्तार तीन गुना कर दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंशा है कि रोजाना 500 तरह-तरह के लंबी दूरी वाले ड्रोन तैयार किए जाएं। ये सभी ड्रोन यूक्रेन के शहरों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकते हैं।
15 नए लॉन्च साइट, 500 ड्रोन एक साथ उड़ेंगे!
अब तक रूस के पास यूक्रेन पर हमले के लिए सिर्फ पांच लॉन्च साइट थीं कुर्स्क, क्रास्नोदार के दो बंदरगाह शहर, और क्रीमिया के दो कब्जे वाले इलाके Cape Fiolent और Cape Chauda। लेकिन अब 12-15 नई लॉन्च साइट्स बन रही हैं, जिनमें से ज्यादातर लगभग तैयार हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ तीन अभी निर्माणाधीन हैं। 1 जून की रात रूस ने रिकॉर्ड 472 ड्रोन एक साथ यूक्रेन पर छोड़े थे। सूत्रों का कहना है कि नई लॉन्च साइट्स के बनते ही यह संख्या 500 को पार कर जाएगी।
रूस में ड्रोन की तीन बड़ी किस्में
रूस तीन तरह के मुख्य दीप-स्ट्राइक ड्रोन इस्तेमाल करता है- ईरान से आयातित Shahed, Shahed की कॉपी और रूस में बनी Geran और चीनी पुर्जों से बनी नई किस्म Garpiya-A1। इनके अलावा रूस Gerber नाम के नकली या डमी ड्रोन भी भेजता है, जो देखने में असली जैसे लगते हैं लेकिन इनमें विस्फोटक नहीं होते। यूक्रेनी डिफेंस यूनिट्स के मुताबिक, हर अटैक में करीब आधे ड्रोन सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए भेजे जाते हैं।
यूक्रेन के लिए बढ़ता सिरदर्द
पिछले छह महीनों में रूस के ड्रोन हमलों की ताकत और पहुंच दोनों बढ़ी है। अब इनमें जेट इंजन लगाए जा रहे हैं जिससे ये ज्यादा ऊंचाई और स्पीड पर उड़ सकते हैं, साथ ही भारी बम भी ले जा सकते हैं। रूस सिर्फ लंबी दूरी वाले ड्रोन ही नहीं बना रहा, बल्कि FPV (First Person View) ड्रोन का उत्पादन भी तेज़ी से बढ़ा रहा है। अभी रूस हर साल 1।5 मिलियन FPV ड्रोन बनाता है और इसे बढ़ाकर 1।8 से 2 मिलियन तक ले जाना चाहता है। वहीं, यूक्रेन ने 2025 में 4।5 मिलियन FPV ड्रोन बनाने का लक्ष्य रखा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular