इजराइल के प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप…गाजा डील कर रहे विटकॉफ का बड़ा बयान

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच इस समय न्यूक्लियर डील को लेकर वार्ता चल रही है, लेकिन इसके सफल होने की संभावना कम होती जा रही है। इजराइल बार-बार अमेरिका को इजराइल के साथ डील न करने की बात कर रहा है। वहीं अमेरिका ने भी इजराइल को सुरक्षा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। बुधवार को हुए एक आयोजन में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने एक ऐसी बात कह दी जिसकी चर्चा दुनिया भर में होने लगी है।
न्यूयॉर्क में यूनाइटेड हत्ज़ालाह समारोह में बोलते हुए, विटकॉफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजराइल के प्रति समर्थन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “वह एक बहुत ही खास शख्स हैं, वे यहूदी लोगों के अविश्वसनीय दोस्त हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कोई अपमान नहीं, जिनसे मैंने आज बात की, लेकिन मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति हो सकते हैं जो एक ही समय में इजराइल के प्रधानमंत्री भी हो सकते हैं।”
विटकॉफ के इस बयान ने एक बार फिर ट्रंप के इजराइली समर्थन की पुष्टि की है। क्योंकि हाल ही में आशंका जताई जा रही थी कि ट्रंप नेतन्याहू से नाराज चल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ट्रंप कई मौकों पर इजराइली पीएम से अलग चलते दिखाई दिए हैं।
ईरान को कभी नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार
समारोह के दौरान ईरान की बात करते हुए, विटकॉफ ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य को कभी भी यूरेनियम को समृद्ध करने या कोई परमाणु क्षमता विकसित करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
ईरान को बताया कठोर
हाल ही में ट्रंप ने एक बयान में कहा था कि ईरान उस बात को मानने को तैयार नहीं है, जो हम चाहते हैं। उन्होंने ईरानियों कठोर बताया, जो अपनी मांगों को छोड़ने को राजी नहीं है और समारोह एनरिचमेंट को जारी रखना चाहते हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular