मौनी रॉय ने दोस्त दिशा पाटनी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, लिखा- ‘ ‘रहस्यमयी खूबसूरत…’

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक पोस्ट के जरिए दिशा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
सबसे खूबसूरत छोटी बहन-मौनी रॉय
मौनी ने आज सोशल मीडिया पर कई शानदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए और कैप्शन में लिखा, ‘मेरी रहस्यमयी, आकर्षक, सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और प्रिंसपेसा, आपको बनाने वाली सभी विशेषताओं और तत्वों से प्यार करती हूं।’
सबसे अच्छी दोस्त-मौनी रॉय
मौनी ने आगे लिखा, ‘मौसम चाहे जो भी हो, मेरे जीवन में धूप और धूप लाने के लिए धन्यवाद, हर दिन मेरा हालचाल जानने के लिए, चाहे आप किसी भी महाद्वीप में हों और बहुत ही सहजता से सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए जो कोई भी लड़की चाह सकती है। आपके साथ जीवन निश्चित रूप से और भी मजेदार है। हेहेह। प्रार्थना करें कि भगवान आपको वह सब कुछ दे जो आपका बहुत ज्यादा सोचने वाला दिमाग और गहरा प्यार करने वाला दिल चाहता है। यह बहन के लिए है जो आंशिक रूप से देवी और 3/4 निंजा योद्धा है, जितना आप जानते हैं उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हूं @dishapatani’
दोनों की दोस्ती है खास
दिशा पाटनी और मौनी रॉय को अक्सर एक साथ कई सार्वजनिक जगहों पर देखा जा चुका है। वह दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं और अक्सर वेकेशन पर भी साथ जाती हैं। दिशा और मौनी दोनों ही एक-दूसरे को अपनी बहनें मानती हैं।
मौनी और दिशा का वर्कफ्रंट
मौनी रॉय को हाल ही में फिल्म ‘द भूतनी’ में देखा गया था। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में मौनी ने एक भूतनी मोहब्बत का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मौनी के अलावा संजय दत्त, सनी सिंह और पलक तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है।वहीं, दिशा पाटनी को आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। बहरहाल, वह जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में दिशा के अलावा अक्षय कुमार, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, संजय दत्त और भी कई कलाकार नजर आएंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular