इस्राइल-ईरान तनाव पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- हालात पर रख रहे नजर, भारतीय नागरिक रहें सतर्क

नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम स्थिति पर करीबी से नजर रख रहे हैं। हमने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।
उन्होंने कहा कि हम ईरान और इस्राइल के बीच हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित हैं। हम परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित उभरते हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। दोनों देशों को स्थिति को ठीक करने और अंतर्निहित मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति के मौजूदा चैनलों का उपयोग करना चाहिए। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। दोनों देशों में हमारे मिशन भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।
इस्राइल ने ईरान पर किया हमला
इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य स्थलों पर प्री-एम्पटिव (पहले से की गई सुरक्षा) कार्रवाई करते हुए हमला किया। इस हमले के बाद तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि उनकी एयर डिफेंस पूरी तरह सक्रिय है। मामले में इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमले के बाद ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका है, इसलिए देश में आपात स्थिति घोषित की गई है। जिसके लिए शुक्रवार को देशभर मे ंस्कूल बंद रहेंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular