मेरी गुनगुनाहट से ही ए.आर. रहमान ने बना लिया था पूरा गाना: जोनिता गांधी

प्लेबैक सिंगर जोनिता गांधी ने ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ काम करने के अनुभव को के साथ साझा किया। सिंगर ने बताया कि एक बार उन्होंने रहमान के एक गाने के लिए रिकॉर्डिंग से पहले केवल रिहर्सल के तौर पर कुछ पंक्तियां गुनगुनाई थीं। लेकिन यह साधारण-सी गुनगुनाहट ही रहमान को इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसी को असली गाने में शामिल कर लिया।
जोनिता गांधी ने से बात करते हुए बताया, मैंने उनके साथ कुछ ऐसे गाने पर काम किया है, जिन्हें पहले से ही किसी गायक ने गाया हुआ था। ऐसे में मुझे उन गानों में बस अपने अंदाज में गाना होता था। यह काम करने का सबसे सीधा तरीका होता है। लेकिन जब गाने को बनाने की बात आती थी, तो कुछ चीजें अव्यवस्थित होती थीं।
मजेदार किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा, मुझे याद है कि जब फिल्म हाईवे का म्यूजिक रिलीज हो रहा था, तो उन्होंने कहां हूं मैं गाना गाया था। लेकिन बाद में जब एल्बम आई, तो मुझे पता चला कि एक और गाने में मेरा नाम दिया गया है, जबकि वह गाना मैंने गाया ही नहीं था।
जोनिता ने बताया कि इससे वह थोड़ी परेशान और उलझन में आ गईं। उन्हें लगता है कि कहीं गलती से उनका नाम तो नहीं जोड़ दिया गया या कोई गलतफहमी तो नहीं हुई।
जोनिता ने आगे कहा, जब मैंने एल्बम की लिस्ट देखी, तो उसमें एक और गाना था- इम्प्लोसिव साइलेंस, और उसमें सिंगर के तौर पर नाम जोनिता गांधी लिखा था। मैं हैरान रह गईं। मैंने टीम से कहा, यह मैं ही हूं, लेकिन मैंने यह गाना नहीं गाया है। मैंने सिर्फ कहां हूं मैं गाना रिकॉर्ड किया था। फिर टीम ने मुझे बताया कि इस गाने में उन्होंने मेरी आवाज का इस्तेमाल किया है, वह असल में उसी गाने की रिकॉर्डिंग से ली गई है जब मैं कहां हूं मैं की धुन सीख रही थी।
उन्होंने आगे बताया, मैं उस समय सिर्फ गुनगुना रही थी, लेकिन ए.आर. रहमान ने उसी रिकॉर्डिंग से एक नया गाना बना दिया। रहमान के साथ ऐसा अक्सर होता है, वह एकदम अचानक किसी चीज को लेकर कुछ भी बना सकते हैं। यही उनकी रचनात्मकता की खासियत है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular