जब दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्टर ने दिया था शानदार जवाब

दीपिका पादुकोण और सलमान खान सबसे ज्यादा कामयाब फिल्मी सितारों में से एक हैं। फैंस के लिए उनके दिल में एक अलग जगह है। हालांकि दोनों ने किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है लेकिन फैंस ने उन्हें एक साथ एक प्रमोशनल इवेंट में देखा है। एक बार दीपिका पादुकोण ‘तमाशा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस शो में पहुंचीं और सलमान खान को शादी का ऑफर दे दिया। यह वीडियो काफी वायरल हो गया।
वायरल वीडियों में देखा गया कि शो में दीपिका पादुकोण सलमान खान से बात करते हुए उनके सामने घुटनों के बल बैठ गईं। दीपिका ने सलमान से कहा ‘मुझे आपसे शादी करनी है। सलमान खान क्या आप मुझसे शादी करेंगे?’ इस बात से सलमान खान बहुत हैरान हुए। उन्होंने हंसना शुरू कर दिया। इसके बाद सलमान खान ने कहा ‘दीपिका हो या कोई और ये नहीं हो सकता।’
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के काम की बात करें तो वह संभावित तौर पर फिल्म (AA22xA6) में नजर आ सकती हैं। कथित तौर पर सेट पर एक पूजा समारोह का आयोजिन हुआ। हाल ही में इसकी तस्वीरें भी आईं थीं। अल्लू अर्जुन और मृणाल ठाकुर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दीपिका पादुकोण फिल्म में कब से शूटिंग करेंगी।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
हाल ही में सलमान खान ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। वह अपूर्व लाखिया की अपकमिंग फिल्म के लिए काम करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक यह फिल्म आर्मी पर आधारित होगी। बताया जाता है कि सलमान खान और अपूर्व लाखिया की फिल्म उपन्यास ‘मोस्ट फियरलेस 3’ पर आधारित होगी। यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित होगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular