डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का तीखा हमला, बोले- अब पाकिस्तान की मदद से सत्ता पाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पाकिस्तान की मदद से सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता पर भरोसा नहीं है। एक्स पर दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय ‘पाकिस्तान के नेताओं’ के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है। पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब पाल रही है।
कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय ‘पाकिस्तान के नेताओं’ के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है। पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख़्वाब पाल रही है। केशव ने ये टिप्पणी कांग्रेस नेताओं के भारत-पाकिस्तान के संबंधों को लेकर दिए गए बयानों के जवाब में दी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular