इंग्लैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच प्रतिष्ठित 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस बेहद चुनौतीपूर्ण सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा।
शुभमन गिल पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में होगी। दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं और मुकाबला कांटे का हो सकता है।
आइए पहले मुकाबले की ड्रीम इलेवन और जरूरी बातें जानते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 1932 में खेला गया था।
दोनों टीमों के बीच अब तक 136 मुकाबले खेले गए हैं। 35 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत और 51 में हार मिली है। 50 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों ने 67 मैच खेले गए हैं। 9 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है और 36 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
पहले टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पूरी बदली हुई नजर आएगी।
विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद अब कई युवा चेहरों को मौका मिलेगा।
कप्तान गिल के सामने एक नई टीम को संभालने और विदेशी जमीन पर जीत दिलाने की बड़ी चुनौती होगी।
संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।
जैकब बेथेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है, वहीं इंग्लैंड की टीम में सैम कुक और गस एटकिंसन के स्थान पर तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स की वापसी हुई है।
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।
रूट ने पिछले 10 टेस्ट में 61.19 की औसत से 979 रन बनाए हैं। ब्रूक के इतने ही टेस्ट में 961 रन हैं।
यशस्वी ने पिछले 10 टेस्ट में 40.53 की औसत से 770 रन बनाए हैं। पंत के नाम पिछले 10 टेस्ट में 677 रन हैं।
गेंदबाजी में बशीर ने पिछले 10 मैच में 32 विकेट झटके हैं। कार्स के नाम पिछले 5 मैच में 27 विकेट है।
बुमराह ने पिछले 9 मैच में 46 विकेट लिए हैं।
विकेटकीपर: ऋषभ पंत।
बल्लेबाज: जो रूट (कप्तान), केएल राहुल, बेन डकेट, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक (उपकप्तान) और यशस्वी जायसवाल।
ऑलराउंडस:र् बेन स्टोक्स।
गेंदबाज: क्रिस वोक्स, जसप्रीत बुमराह और ब्रायडन कार्स।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मैच 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स स्टेडियम में शुरू होगा।
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से देखा जा सकता है।
भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी। सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular