संजय कपूर के साथ शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। जया बच्चन ने बहुत ही फख्र के साथ एलान किया था कि करिश्मा कपूर उनके घर की बहू बनने जा रही हैं। हालांकि किसी वजह से दोनों ने सगाई तोड़ दी। साल 2015 में अमिताभ बच्चन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बताया कि आखिर दोनों की सगाई क्यों टूटी थी।
अमिताभ ने रखी थी अपनी बात
बातचीत में अमिताभ बच्चन ने बताया ‘यह एक नाजुक पल था। रिश्ते बन रहे हैं, रिश्ते टूट रहे हैं। यह किसी भी युवा के लिए दुखद हो सकता है और जाहिर है परिवार के लिए भी। हम नहीं चाहते कि ऐसा किसी के साथ हो लेकिन अगर परिस्थितियां मिलन के लिए अच्छी नहीं हैं, तो बेहतर है कि आप अलग-अलग रास्ते अपनाएं। हमारे यहां भी यही हुआ।’
भगवान आपके लिए बुरा नहीं चाहता
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा ‘मेरे परिवार ने हमेशा उस बात को माना है जो मेरे पिता ने बहुत पहले मुझे सिखाया था। मन का हो तो अच्छा, मन का न हो तो और अच्छा। वो फिर भगवान के मन का होता है और भगवान आपके लिए कभी बुरा नहीं चाहेगा।’
पांच साल तक चला रिश्ता
करिश्मा और अभिषेक कथित तौर पर पांच साल तक रिश्ते में रहे। उनकी सगाई का जश्न धूमधाम से मनाया गया। करिश्मा ने खुद बच्चन परिवार में शामिल होने को लेकर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था ‘इस परिवार का हिस्सा बन कर बहुत अच्छा लगेगा।’ हालांकि, सगाई ज्यादा दिन नहीं चली। कुछ ही महीनों बाद शादी रद्द कर दी गई। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। करिश्मा की मां अभिषेक की कामयाबी से खुश नहीं थीं।
करिश्मा का संजय से रिश्ता टूटा
साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के कारोबारी संजय कपूर से शादी की। हालांकि उनका रिश्ता जल्दी ही टूट गया। दोनों की लड़ाई सार्वजनिक हो गई। पहले जोड़े ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे पर कई इल्जाम लगाए।