ग्रीन फ्लोरल ड्रेस में मोनालिसा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, दुबई वेकेशन से शेयर की स्टनिंग तस्वीर

भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस क्वीन मोनालिसा इन दिनों दुबई वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं और वहां से अपनी शानदार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है जिसमें वह ग्रीन फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर दुबई के एक लग्ज़री मॉल की है जहां मोनालिसा बेहद रिफ्रेश और रिलैक्स्ड मूड में दिखाई दे रही हैं। फोटो में मोनालिसा ने डीप नेकलाइन वाली स्लीवलेस ग्रीन ड्रेस पहनी है, जिस पर येलो और ग्रीन फ्लोरल प्रिंट है। खुले बाल, न्यूड मेकअप, लाइट पिंक लिपस्टिक और स्टेटमेंट जूलरी उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ पर ब्रैसलेट और उंगलियों में स्टाइलिश रिंग्स पहन रखी हैं। उनकी मुस्कुराहट और कैमरे की तरफ आत्मविश्वास से दिया गया पोज़ फैंस का दिल जीत रहा है।
फैंस कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी के साथ उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें सुंदर दिवा कहा, तो किसी ने लिखा हमेशा की तरह शानदार । इस पोस्ट को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
मोनालिसा हमेशा से ही अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। चाहे वे ट्रेडिशनल आउटफिट्स हों या वेस्टर्न, हर लुक में वह अपना यूनिक चार्म लेकर आती हैं। दुबई वेकेशन की यह तस्वीरें एक बार फिर यह साबित करती हैं कि मोनालिसा न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं, बल्कि एक ट्रेंडसेटर फैशन आइकन भी हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular