भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अचानक इंग्लैंड पहुंचे सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव लंदन पहुंच गए हैं। वह टीम इंडिया में शामिल होने के लिए वहां नहीं पहुंचे हैं बल्कि उनकी स्पोर्ट्स हर्निया से संबंधित चोट के इलाज के लिए लंदन में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने की संभावना है।
सूत्र ने बताया, इस बार यह दाएं तरफ का हर्निया है और सूर्यकुमार को किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेने की उम्मीद है।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए और इसके बाद मुंबई टी20 लीग में भी हिस्सा लिया। मुंबई टी20 लीग में उन्होंने 5 मैचों में एक अर्धशतक सहित 122 रन बनाए।
भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस रहा है और वे अपना अगला टी20 मैच 26 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे। इस प्रकार, दाएं हाथ का बल्लेबाज लगभग तीन महीने तक एक्शन से दूर रहेगा।
इंडियन प्रीमियर लीग में, 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 65।18 की औसत और 167।91 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 अर्धशतक शामिल थे और वह साई सुदर्शन (759) के बाद टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
राष्ट्रीय टीम के लिए, सूर्यकुमार ने अभी तक 1 टेस्ट, 37 वनडे और 83 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 8, 773 और 2598 रन बनाए हैं। मध्यक्रम का यह टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम में अहम भूमिका निभा रहा है।
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को भारतीय टीम में 19वें सदस्य के रूप में शामिल किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कदम इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सीरीज के केवल 3 मैच खेलने की संभावना है और इसलिए हर्षित कुछ मैचों में उनकी जगह ले सकते हैं, जहां वह लाइन-अप में शामिल नहीं होंगे।
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular