प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ बड़ा हादसा, फिल्म के सेट पर लगी चोट, बाल-बाल बची आंख

प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी का दम दिखाने के बाद पिछले कई सालों से हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में झंडे गाड़ रही हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान हासिल कर ली है। उन्होंने अपने काम के दम पर इंटरनेशल ऑडियंस को अपना मुरीद बना लिया है। ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस भी वसूलती हैं। वहीं इंडियन सिनेमा में अपनी वापसी को लेकर भी एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया। जहां उनकी आंख बाल-बाल बची।
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट जल्द ही रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ जिमी फॉलन के चैट शो द टुनाइट शो में शिरकत की। एक्ट्रेस ने इस दौरान फिल्म के सेट पर उनके साथ हुए एक बड़े हादसे के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी आईब्रो कट गई थी।
शूटिंग के दौरान आईब्रो पर लगी चोट
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “कैमरे में मैट बॉक्स था और मुझे फर्श पर लुढ़क कर गिरना था और बारिश हो रही थी। कैमरे को मेरे करीब आना था।” देसी गर्ल की मानें तो शूटिंग के दौरान उन्हें क्लोज शॉट देना था और कैमरा ऑपरेटर कुछ ज्यादा ही करीब आ गया। वहीं वो भी कैमरे के थोड़ा ज्यादा करीब चली गईं। जिसके चलते कैमरे का कोना उनकी आईब्रो में जा लगा और उनकी आधी आईब्रो ही कट गई। एक्ट्रेस ने इस बात का शुक्र मनाया कि आईब्रो की जगह उनकी आंख भी हो सकती थी। इसलिए वह काफी आभारी महसूस कर रही थीं। उन्होंने अपना काम खत्म किया, क्योंकि वह फिर से बारिश में शूट नहीं करना चाह रही थीं।
इस दिन देख पाएंगे प्रियंका की फिल्म
एक्ट्रेस की अपकमिंग हेड्स ऑफ स्टेट एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होने वाली है। वहीं ये सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को स्ट्रीम की जाएगी। प्रियंका इस फिल्म में लीड रोल में हैं। वहीं पीसी को जल्द ही साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली और महेश बाबू की SSMB29 में नजर आने वाली हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular