अहान पांडे की पहली फिल्म सैयारा का नया गाना तुम हो तो हुआ रिलीज

यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी की फिल्म सैयारा अब तक के सबसे खूबसूरत म्यूजिक एलबम्स में से एक साबित हो रही है। टाइटल ट्रैक सैयारा और जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया रोमांटिक गाना बर्बाद के बाद अब फिल्म का तीसरा गाना तुम हो तो रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे इस समय देश के सबसे चर्चित युवा गायक विशाल मिश्रा ने गाया है।
मोहित सूरी ने खुलासा किया कि वह विशाल मिश्रा को 12 साल से जानते हैं और जब उन्होंने सुना कि विशाल ने अपने कॉलेज के ब्रेकअप के समय मोहित के गानों को सुनकर संगीत को करियर बनाने का फैसला किया था, तो वो बेहद भावुक हो गए। मोहित कहते हैं,विशाल 12 साल पहले मुझसे मिलने आया था। तभी से हमने तय किया था कि एक दिन कुछ खास साथ बनाएंगे। मुझे गर्व है कि ये मौका सैयारा में आया। जब विशाल ने कहा कि मेरे गानों ने उसे म्यूजिक को करियर चुनने की प्रेरणा दी, तो दिल भर आया।
वह आगे कहते हैं,जब आपको पता चलता है कि आपका काम किसी की ज़िंदगी को दिशा दे रहा है, तो वो बेहद खास एहसास होता है। संगीत आत्मा से जुड़ने वाला माध्यम है और मैं सौभाग्यशाली हूँ कि 20 साल के अपने करियर में लोगों के दिलों में जगह बना पाया। विशाल जैसे कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
मोहित सूरी को विशाल की सफलता पर गर्व है। वो जब भी मुझसे मिलता था, कुछ स्क्रैच ट्रैक्स लाता था  उनमें जादू था! अब तुम हो तो में उसने वही जादू दिखाया है। मुझे यकीन है कि यह उसका अब तक का सबसे रोमांटिक गाना साबित हो सकता है। फिल्म सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वायआरएफ और मोहित सूरी – दोनों ही रोमांटिक कहानियों के उस्ताद माने जाते हैं, और सैयारा से वे एक और यादगार प्रेम कहानी ला रहे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular