चेहरे पर दर्द, हाथ में पत्नी की तस्वीर, शेफाली की मौत के बाद पहली बार इस हाल में दिखे पति पराग त्यागी

एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के कुछ घंटों बाद, उनके पति पराग त्यागी पहली बार पब्लिकली नजर आए. इस दौरान वे काफी टूटे हुए दिख रहे थे। उन्हें शनिवार को मुंबई में अपने पैट डॉग सिम्बा के साथ बाहर निकलते देखा गया।
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी का एक वीडियो अब सोशल वायरल हो रहा है, जिसमें पराग काफी दुखी नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनका डॉग भी है। उनके चेहरे पर पत्नी को खोने का दुख साफ़ झलक रहा है।वीडियो में, पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली की तस्वीर हाथ में थामे हुए नजर आ रहे हैं। उनके घर के बाहर एंबुलेंस भी नजर आ रही है।
शेफाली जरीवाला की कैसे हुई मौत
शेफाली जरीवाला 2000 के दशक की शुरुआत में मशहूर म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से मशहूर हुईं थीं। उनका 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्हें पराग त्यागी और उनके तीन करीबी सहयोगियों द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत का सही कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं परिवार या किसी अन्य ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।
शेफाली जरीवाला की मौत पर सस्पेंस
शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई अभी इस पर सस्पेंस ही है। उनका शव कूपर अस्पताल लाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम हो रहा है। इसी के बाद कुछ क्लियर हो पाएगा कि उनकी मौत की वजह आखिर क्या है। इस बीत पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात से उनके घर पर मौजूद है और जांच कर रही है। पुलिस ने शेफाली के पति सहित चार लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular