TV एक्टर जय भानुशाली संग तलाक की बात पर आगबबूला हुईं माही विज, बोलीं- ‘क्या आप मेरे चाचा हैं?’

टीवी की दुनिया के चर्चित कलाकार माही विज और जय भानुशाली के बीच शादीशुदा रिश्तों में कड़वाहट की खबरें फैल रही हैं। इसके अलावा तलाक की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। अब इन अफवाहों पर अभिनेत्री माही विज ने खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
तलाक की अफवाहों पर बोलीं एक्ट्रेस
माही विज हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने पति संग तलाक लेने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक या अलगाव को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाते हैं? मैं देखती हूं कि लोग मेरे कमेंट सेक्शन में लिखते हैं, ‘माही तो अच्छी है, जय ऐसा है’। फिर कोई और लिखता है, ‘जय अच्छा है, माही ही ऐसी है’। वे बस किसी को दोषी ठहराना चाहते हैं। क्या आपको सच भी पता है? आपको क्या पता है?’
अभिनेत्री ने कहा- जियो और जीने दो
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘यहां लोग सिंगल मदर्स और तलाक को बहुत अलग तरह से देखते हैं। उन्हें लगता है कि अब ड्रामा होने वाला है, यह एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा, दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर देंगे। मुझे लगता है कि समाज की ओर से बहुत दबाव है। बस जियो और जीने दो।’
एक नजर माही विज के करियर पर
टीवी एक्ट्रेस माही विज को ‘लागी तुझसे लगन’ धारवाहिक में ‘नकुशा’ के किरदार ने काफी पहचान दिलाई थी। इसके अलावा अभिनेत्री को ‘बालिका वधू’ में ‘नंदिनी’ के किरदार को भी खूब सराहना मिली। साथ ही आपको बताते चलें कि माही ने साल 2011 में टीवी एक्टर जय भानुशाली से शादी कर ली थी। दंपत्ति ने साल 2013 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में भाग लिया था और जीता भी था।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular