शॉर्ट्स और ब्रालेट पहनकर समंदर में आग लगाने निकलीं श्वेता तिवारी, थम गईं फैंस की नजरें

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में मॉरीशस वेकेशन से लौटीं श्वेता अब लगातार सोशल मीडिया पर अपनी समंदर किनारे की शानदार तस्वीरें शेयर कर रही हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहीं हैं,
टीवी की दुनिया की सुपरस्टार और लोगों के दिलों पर दशकों से राज कर रहीं श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में मॉरीशस वेकेशन से लौटीं श्वेता अब लगातार सोशल मीडिया पर अपनी समंदर किनारे की शानदार तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।
हाल ही में श्वेता ने बीच पर ब्रालेट और डेनिम शॉर्ट्स में फोटोशूट कराया। उनकी फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और बेफिक्र मस्ती को देखकर कोई यकीन नहीं कर सकता कि वो 44 साल की हैं। फैंस यहां तक कह रहे हैं, कि श्वेता अपनी बेटी पलक तिवारी को भी स्टाइल में पीछे छोड़ रही हैं।
इस ट्रिप के दौरान श्वेता के कई लुक्स वायरल हुए हैं, कभी कलरफुल बिकिनी में तो कभी स्कर्ट-टॉप में, लेकिन उनका ब्रालेट और हाई-वेस्ट डेनिम शॉर्ट्स वाला लुक तो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस लुक में उनका टोन्ड फिगर, फ्लॉन्टेड लेग्स और हैप्पी वाइब्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
इस स्टाइलिश अवतार में श्वेता ने मिनिमल मेकअप के साथ काला चश्मा, गोल्डन ईयररिंग्स और काले धागे वाला ब्रैसलेट पहना है, वहीं लाइट जूलरी और खुले लहराते बालों ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया है।
श्वेता की लेटेस्ट फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें, 25 साल की लड़की कह रहा है, तो कोई उनकी क्यूटनेस पर टैक्स लगाने की बात कर रहा है। एक यूजर ने तो सीधा लिख दिया, श्वेता तिवारी, मेरा पहला प्यार हो तुम!
संस्कारी बहू से स्टाइल क्वीन तक का सफर तय कर चुकीं श्वेता तिवारी आज भी हर उम्र के लोगों की फेवरेट हैं, और ये तस्वीरें देखकर तो बस एक ही बात निकलती है। उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली बात है स्टाइल और कॉन्फिडेंस।
बतादें, श्वेता तिवारी को बड़ी पहचान एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी की से मिली थी। इस सीरियल में श्वेता ने प्रेरणा का किरदार निभाया था। इस रोल से श्वेता ने हर घर में प्रेरणा के नाम से ऐसी पहचान बनाई, कि आज भी लोग उन्हें उसी नाम से पुकारते हैं।
हालांकि, श्वेता ने कलीरे से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 4 में पार्टिसिपेट भी किया था, साथ ही में वो उस सीजन की विनर भी रहीं थीं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular