तेजस्वी यादव बोले- तानाशाही के विरोध में चक्काजाम कर रहे, लोकतंत्र को अपवित्र नहीं होने देंगे

पटना, एजेंसी बिहार में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इंडिया गठबंधन के सभी सातों दलों के अलावा सांसद पप्पू यादव भी अपने समर्थकों के साथ चक्काजाम को समर्थन दे रहे हैं। बिहार के सभी शहरों में चक्काजाम का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 में जो अव्यवस्था, अराजकता और असंवैधानिक कार्यप्रणाली सामने आ रही है, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र के लिए घातक है। हमलोगा बिहार के लोकतंत्र को यूं अपवित्र नहीं होने देंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि उपरोक्त चीजों 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले जल्दबाज़ी में किया जा रहा है ताकि आंकड़ों की बाज़ीगरी से सच्चाई को ढका जा सके। उन्होंने कहा कि कहीं मौखिक रूप से कहा जा रहा है कि ‘आधार कार्ड ही काफी है’, तो कहीं कहा जा रहा है कि ‘किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं’। इससे मतदाताओं के बीच भारी भ्रम की स्थिति बन गई है। मैं खुद पार्टी कार्यकर्ताओं, BLO और आम नागरिकों से बात कर रहा हूं। हर जगह अलग ही कहानी, अलग ही जालसाजी। ऐसा लग रहा है जैसे ‘फर्जीवाड़े का एक लाइव शो चल रहा है’, जिसमें हर दिन हर घंटे नई स्क्रिप्ट, नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular