क्या सीरिया पर काबिज रहने के लिए छोड़ रहे गोलान हाइट्स? UAE में अल-शरा की इजराइली NSA से मुलाकात

वॉशिंगटन, एजेंसी। सीरिया के नए नेता अल-शरा ने हाल ही में संयुक्त अरब अमिरात का दौरा किया है। लेबनानी न्यूज आउटलेट अल मायेदीन ने राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि इस दौरान उन्होंने अबू धाबी में इजराइली सुरक्षा सलाहकार त्जाची हानेग्बी के साथ एक गुप्त बैठक की है। खबरों के मुताबिक इस उच्च-स्तरीय बैठक संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद की मौजूदगी में हुई है। दावा किया जा रहा है कि सीरिया पर काबिज रहने के लिए और पश्चिमी देशों से समर्थन लेने के लिए अल-शरा इजराइली कब्जे को रियायत दे सकते हैं।
सूत्रों ने बताया की अल-शरा और हानेग्बी दोनों के प्लेन अबू धाबी एयरपोर्ट पर लगभग एक ही समय पर लैंड हुए। इस बैठक को अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सीरिया और इजराइल के बीच रिश्ते सामान्य करने और अब्राहम अकॉर्ड के विस्तार को लेकर देखा जा रहा है। अल मायेदीन ने आगे खुलासा किया कि दमिश्क और इजराइली सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बन रहा है।
सत्ता के लिए गोलान हाइट्स इजराइल को देने की पेशकश?
खबर में दावा किया गया है कि इस बैठक का एक प्रमुख परिणाम यह था कि अल-शरा ने सत्ता में अपनी स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन के बदले में सीरियाई गोलान हाइट्स पर कब्जा करने के संबंध में रियायत की पेशकश की है। गोलान हाइट्स को इजराइल को मान्यता देने में सबसे बड़ी रुकावट के तौर पर देखा जाता है, क्योंकि सीरिया के इस क्षेत्र को इजराइल ने छोड़ने इन्कार कर दिया है।
साथ ही चल रही इस कथित बातचीत में दक्षिणी सीरिया में तीन असैन्यीकृत क्षेत्रों की स्थापना शामिल है, जिनमें दारा, कुनेत्रा और अस-सुवेदा प्रांत आते हैं। इन इलाकों में सैन्य बैरकों से भारी हथियारों को हटाया जाएगा, और इन क्षेत्रों तैनात कोई भी सीरियाई सेना या पुलिस यूनिट सिर्फ हल्के हथियारों का ही इस्तेमाल करेगी।
इजराइल ने खबरों को किया खारिज
इस खबर के फैलने के बाद इजराइल ने एक बयान जारी कर इस दावे का खंडन किया और कहा कि हानेग्बी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में अमेरिका की यात्रा पर वाशिंगटन में हैं। हालांकि इजराइल की ओर से इस बात से इंकार नहीं किया गया है कि दोनों देशों की संबंध समान्य करने पर वार्ता हो रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular