रील बनाओ पैसे कमाओ, भारत सरकार दे रही 15,000 जीतने का मौका, चेक करें डिटेल्स

भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने के मौके पर एक खास ‘डिजिटल इंडिया रील कॉन्टेस्ट’ शुरू किया है, जो 1 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर आप 15,000 रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। यह मौका उन लोगों के लिए है, जिन्होंने डिजिटल इंडिया की पहल जैसे ऑनलाइन सरकारी सेवाओं, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं या वित्तीय उपकरणों के जरिए अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव महसूस किया है।
कॉन्टेस्ट में क्या?
आपको एक क्रिएटिव रील बनानी होगी, जिसमें डिजिटल इंडिया के प्रभाव को दर्शाया जाए। अपनी निजी कहानी या अनुभव को 1 मिनट या उससे अधिक समय की रील में दिखाएं, जो यह बताए कि डिजिटल इंडिया ने आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाया।
ये मिलेगा पुरूस्कार
टॉप 10 विजेताओं को 15,000 रुपये
अगले 25 विजेताओं को 10,000 रुपये
अगले 50 विजेताओं को 5,000 रुपये
ये होंगी शर्तें
रील कम से कम 1 मिनट की होनी चाहिए।
वीडियो ओरिजिनल और पहले कभी पोस्ट न किया गया हो।
रील हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है।
रील को सरकार द्वारा निर्दिष्ट लिंक पर अपलोड करना होगा।
कैसे लें हिस्सा?
डिजिटल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्टर करें। अपनी रील बनाएं, जिसमें डिजिटल इंडिया की किसी सेवा (जैसे ऑनलाइन सरकारी पोर्टल, डिजिटल पेमेंट, ई-एजुकेशन, या टेलीमेडिसिन) का आपके जीवन पर प्रभाव दिखे। रील को MP4 फॉर्मेट में निर्दिष्ट प्लेटफॉर्म पर 1 अगस्त 2025 से पहले अपलोड करें। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक करें।
आखिरी तारीख
कॉन्टेस्ट की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2025 है। अपनी रील बनाएं, अपलोड करें और 15,000 रुपये तक का इनाम जीतने का मौका पाएं। ज्यादा जानकारी के लिए डिजिटल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर जाएं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular