बांग्लादेश में लगी आग की लपटें अमेरिका तक पहुंची, यूनुस के इस्तीफे की हो रही मांग

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस के खिलाफ अब अमेरिका में प्रदर्शन शुरू हो गया है। अमेरिका में रह रहे बांग्लादेशियों ने यूनुस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनुस पर बांग्लादेश में आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। अमेरिका में प्रदर्शन करने वाले इन बांग्लादेशियों का कहना है कि यूनुस के दौर में अराजकता बढ़ी है।
प्रदर्शनकारियों ने यूनुस से इस्तीफा देने की मांग की है। अमेरिका में प्रदर्शन की यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब बांग्लादेश के कई इलाके दंगे की चपेट में है।
खालिदा की BNP भी यूनुस के खिलाफ मुखर
अमेरिका में जहां मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं बांग्लादेश में खालिदा जिया की पार्टी भी यूनुस के खिलाफ मुखर है। खालिदा जिया की पार्टी ने गुरुवार (17 जुलाई) को आरोप लगाया कि यूनुस अपनी कुर्सी सेफ रखने के लिए दंगा होने दे रहे हैं। खालिदा की पार्टी के महासचिव फखरूल के मुताबिक यूनुस नहीं चाहते हैं कि फरवरी 2026 तक आम चुनाव हो, इसलिए बांग्लादेश को दंगे की आग में झोंका जा रहा है। यूनुस की अंतरिम सरकार लॉ एंड ऑर्डर को मैंटेन करने में अक्षम है। बांग्लादेश में 2 दिन पहले गोपालगंज इलाके में शेख हसीना और नाहिद इस्लाम के समर्थक भिड़ गए। इस हिंसक घटना में 5 नागरिकों की जान चली गई। पूरे गोपालगंज इलाके में अभी भी कर्फ्यू लागू है।
बांग्लादेश में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है
बांग्लादेश में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है। यह खुलासा खुद यूनुस की पुलिस की एक रिपोर्ट में हुई है। प्रथम आलो ने पुलिस मुख्यालय के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि जनवरी 2025 में हत्या के 294 केस आए थे, जो जून 2025 में बढ़कर 344 हो गए। साल के हिसाब से देखा जाए तो जून 2025 तक यानी पहली छमाही में बांग्लादेश में करीब 2000 केस सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरीके से अपराध बढ़ रहे हैं, उससे इस बार हत्या के मामले 5000 के आंकड़े को छू सकती है। बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय के मुताबिक हत्या के साथ-साथ बलात्कार के मामले में भी बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी 2025 में बलात्कार के 392 मामले दर्ज किए गए, जो जून में बढ़कर 492 हो गए।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular