विधानभवन में मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, राउत ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

मुंबई, एजेंसी। मुंबई के विधानभवन में बीते दिन हुई मारपीट की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, नितिन देशमुख और ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार किया है। मारपीट का मामला मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार है। रात को देर से नितीन देशमुख और ऋषिकेश टकले को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों का रात में मेडिकल जांच करवाई गई थी।
गुरुवार को विधान भवन के अंदर आव्हाड और पडलकर के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। इससे एक दिन पहले दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस तरह की घटना करने वालों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पडलकर ने मारपीट पर खेद जताया है,
विधानभवन के बाहर हुई मारपीट मामले में बीजेपी नेता केबिनेट मंत्री नितेश राणे ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एनसीपी नेता जितेंद्र अहवाड़ यूबीटी नेता अम्बादास दानवे से बात कर रहे हैं। इसी बीच एक पत्रकार वीडियो बना रहा है और जितेंद्र अहवाड़ उस वीडियो बना रहे पत्रकार के हाथ पर जोर से मारकर वीडियो लेने से मना करते है।
नितेश राणे ने लिखा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर जितेंद्र आव्हाड का हमला, पत्रकार से विधानसभा परिसर में मारपीट राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर सीधा हमला किया है। विधानभवन जैसे पवित्र और संवैधानिक परिसर में जितेंद्र आव्हाड ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की और उसे रिपोर्टिंग करने से रोका है।
महाराष्ट्र की संस्कृति खराब हो चुकी- संजय राउत
विधानभवन में हुई मारपीट को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति खराब हो चुकी है। आमदार निवास की घटना , बेग में पैसे मिलते है , हनी ट्रेप ऐसी कई घटना यहां हो रही है , विधानभवन में गुंडागर्दी शुरू है। मकोका के गुंडों को विधानभवन किसने आने के लिए पास दिया इसकी जांच हो। गुंडे कैसे आय अंदर कानून व्यस्तता खत्म हो गई है। जिस तरह से महाराष्ट्र के हाल है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शाशन लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस अगर विरोधी पार्टी में होते तो चीला कर मांग करते कि राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। विधानभवन में बस हथियार निकालना बाकी था , में साफ कहता हूं कि जितेंद्र आव्हाड को मारने की साजिश थी। गुंडों की टोली को लेकर राज कर रहे है। इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे अंदर आते हैं, कौन कौन दलाल पहुचते है।
वहां इसकी जांच हो। गृहमंत्री का काम है पुलिस का काम है यह देखने की वहा कैसे लोग आते है सुरक्षा देना ही उनका काम है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular