मालामाल हुई अहान पांडे की फिल्म, पहले वीकेंड 100 करोड़ के करीब पहुंची

सैयारा ने अपनी रिलीज के तीन दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म बीती 18 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. सैयारा साल 2025 की आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है. सैयारा ने अपनी ओपनिंग कमाई से रेड 2, जाट और सितारे जमीन पर का रिकॉर्ड तोड़ा है. सैयारा 20 जुलाई को अपना पहला वीकेंड पूरा कर चुकी है और फिल्म आज 21 जुलाई को अपने पहले सोमवार में एंटर कर चुकी है. सैयारा ने अपने पहले रविवार कितने की कमाई की है और फिल्म अपने पहले वीकेंड में कितना कलेक्शन कर चुकी है आइए जानते हैं।
सैकनिल्क की मानें तो फिल्म सैयारा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. अहान पांडे और अनीत पड्डा की लव-स्टोरी फिल्म ने दूसरे दिन यानि पहले शनिवार 25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानि पहले रविवार 37 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है. सैयारा ने अपने पहले वीकेंड में 83 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. सैयारा के प्रति दर्शकों के क्रेज को देखते हुए अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़ें को छूने में ज्यादा वक्त नहीं लेगी।
बता दें, फिल्म सैयारा को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले वह आशिकी 2 और एक विलेन जैसी लव-स्टोरी फिल्में डायरेक्ट कर चुकें हैं. फिल्म सैयारा से अहान पांडे ने डेब्यू किया है, जो कि चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन हैं. फिल्म यशराज बैनर तले बनी है. फिल्म को लेकर कई सेलेब्स ने भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।
मोहित ने एक बार फिर अपनी अनोखी प्रेम कहानी से युवाओं का दिल जीत लिया है और ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि उन्होंने फिर सिनेमाघरों में आशिकी 2 वाला जादू चलाया है। एक ओर जहां इस फिल्म में अहान-अनीत की जोरदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया है, वहीं वर्ड ऑफ माउथ का भी इस फिल्म को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। फिल्म में अहान ने कृष और अनीत ने वाणी का किरदार निभाया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular