तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘यह बहुत प्यारा..’

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को एक साथ फैशन वीक में फ्लाइंग किस करते हुए देखा गया। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें और तेज हो गईं। इसी बीच जब तारा से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया तो देखिए तारा ने क्या जवाब दिया।
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अपनी फिल्मों को लेकर कम और डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में ज्यादा रहते हैं। हाल ही में दोनों को एक-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। वहीं इसके बाद दोनों को एक फैशन शो के दौरान फ्लाइंग किस करते देखा गया। जब एएनआई ने तारा सुतारिया और वीर पहरिया के बीच सोशल मीडिया पर हुई फ्लर्टिंग के बाद उनसे सवाल किया की फैंस दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बेहद खुश और उनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए एक्सटाइडेट हैं तो इस पर तारा ने फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर जवाब में कहा, ‘यह बहुत प्यारा है।’ इसके बाद जब तारा से पूछा गया कि उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनका और वीर का क्या रिलेशनशिप है तो फिलहाल इस बारे में तारा ने बात करने से इनकार कर दिया।
तारा और वीर का करियर
तारा सुतारिया का बॉलीवुड करियर इतना खास नहीं रहा है। तारा सुतारिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” से की थी। इस फिल्म के बाद तारा ने ‘हीरोपंती 2’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में भी अभिनय किया है। वहीं वीर पहाड़िया ने 2025 में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular