इंडियन कोचर वीक में जान्हवी कपूर और अर्जुन रामपाल बने शो स्टॉपर, ट्रेडिशनल लुक में किया वॉक

कई बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज इन दिनों अलग-अलग फैशन डिजाइनर्स के लिए इंडियन कोचर वीक 2025 में रैंप वॉक कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार, फातिमा सना शेख जैसे सेलिब्रिटीज रैंप वॉक करते नजर आए। आज सोमवार रात को जान्हवी कपूर भी डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए ट्रेडिशनल इंडियन गेटअप में रैेंप वॉक करती नजर आईं। इस ड्रेसअप में वेस्टर्न टच भी नजर आता है। साथ ही यह ड्रेस जान्हवी को रॉयल टच भी देती है।
जान्हवी ने की शानदार रैंप वॉक
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर के रैंप वॉक का एक वीडियो साझा किया गया है। जान्हवी काफी शानदार तरीके से रैंप पर वॉक कर रही हैं। जयंती रेड्डी की बनाई ड्रेस में वह रॉयल नजर आ रही हैं।
इंडो-वेस्टर्न रही रैंप वॉक की थीम
डिजाइनर जयंती रेड्डी की बनाई जिस ड्रेस में जान्हवी ने वॉक की, उसमें पेस्टल कलर में डोरी वर्क, फ्लावर पैटर्न का काम नजर आया। यह ड्रेसअप शादी या फेस्टिवल जैसे इवेंट्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जान्हवी भी बड़ी नजाकत से इस ड्रेस में रैंप पर चलती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इंडियन कोचर वीक में जान्हवी कपूर की रैंप वॉक को सराहा। एक यूजर का कहना था, ‘जान्हवी कपूर ने अपनी वॉक पर काम किया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’। ऐसे ही कई तारीफ से भरे कमेंट्स यूजर्स और फैंस ने जान्हवी कपूर के लिए किए। बताते चलें कि कुछ महीनों पहले अपनी एक रैंप वॉक के लिए जान्हवी कपूर ट्रोल हो चुकी हैं।
दिवंगत डिजाइनर रोहित बल के फैशन शो के लिए अर्जुन रामपाल ने की वॉक
अर्जुन रामपाल ने रैंप वॉक के बाद ऊपर देखा और डिजाइनर रोहित बल को याद किया। अर्जुन ने कहा, ‘रोहित इस शो को डिजर्व करते थे। यह एक शानदार शो रहा।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular